प्रकाश पर्व पर जगमगाता काफारा का मां आशापूर्णा मंदिर। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा। क्षेत्र के प्रसिद्ध कफारा गांव स्थित मां आशापूर्णा मंदिर में श्रद्धालुओं ने 51 सौ दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिर को रोशन किया। कस्बे सहित क्षेत्र के ईसानगर, खमरिया, हसनपुर कटौली, सिसैया रमियाबेहड़, कफारा अभयपुर आदि गांव में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कफारा के प्रसिद्ध देवालय श्री लीलानाथ मंदिर, कुटी माता मंदिर, भुइयामाता मंदिर और आशापूर्णा मंदिर में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की। आशापूर्णा मंदिर में श्रद्धालुओं ने 51 सौ दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिर को रोशन किया। इस मंदिर की छटा अलौकिक दिखाई दे रही थी। संवाद