फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव

विज्ञापन
पलिया के पुजारीपुरवा में शव मिलने के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। मोहल्ला बरबंडा के आगे पुजारीपुरवा में रेलवे क्रॉसिंग के पास नाले में युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान मोहल्ला किसान प्रथम निवासी रामलखन (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मौत के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला बरबंडा के आगे पुजारीपुरवा में रेलवे क्रॉसिंग के पास नगर पालिका के नाले से काफी दुर्गंध आ रही थी। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो शव दिखाई पड़ी, इससे नगर में सनसनी फैल गई। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह ने शव बाहर निकलवाया। मृतक के बहनोई ने उसकी पहचान रामलखन पुत्र शिवपूजन (26) निवासी मोहल्ला किसान प्रथम के रूप में की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के बहनोई ने बताया कि रामलखन के माता-पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। बहन के साथ उसकी शादी हुई है। एक भाई बाहर काम करने के लिए गया है। युवक घर में अकेला ही रहता था। उधर मोहल्ले वासियों के मुताबिक तीन दिन से युवक दिखाई नहीं पड़ रहा था। शव लगभग तीन दिन पुराना लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें