लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में अब कमी आने लगी है। रविवार को आई रिपोर्ट में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं नौरंगाबाद निवासी 40 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 201 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें दो पॉजिटिव एवं 199 नेगेटिव हैं। इसके साथ अन्य लैब से दो एवं आठ एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
तहसील धौरहरा के अदलीशपुर में एक, बेहटा में एक, तहसील मोहम्मदी पसगवां में एक, तहसील लखीमपुर के नौरंगाबाद में एक, शिव कॉलोनी में दो, कपूरथला में एक, शाहपुरा कोठी में एक, महेवागढ़ी में एक, पतरासी बसहा माफी में एक, तहसील निघासन के निघासन में एक, तहसील गोला गोकर्णनाथ के पश्चिम दीक्षिताना में एक संक्रमित मिला है। संवाद