फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर को ग्रामीणों की मदद से पकड़ा, दो भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव टेगनहा निवासी एक किसान के घर में सोमवार की रात तीन चोर घुस गए। आहट मिलने पर जागे परिवार वालों ने शोर मचा दिया। एकत्र हुए ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। ग्रामीणों ने बदमाश की पहले जमकर पिटाई की। बाद में मौके पर आई पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भागे दो साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव टेगनहा निवासी पुतानी भार्गव के घर की दीवार फांदकर तीन चोर रात घुस गए। कमरों में रखा सामान खंगालने लगे। आहट सुनकर परिवार वालों की आंख खुल गई। शोर सुनकर पड़ोसी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। तभी घर के अंदर छिपे तीन चोरों इंद्रपाल, मंगू निवासी करौंहा और रहीश निवासी मटेहनी थाना धौरहरा भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर इंद्रपाल भार्गव को दबोच लिया, जबकि अन्य दो साथी भाग निकलने में सफल रहे। पकड़े गए चोर की ग्रामीणों ने पहले जमकर पिटाई की। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गृह स्वामी पुतानी की तहरीर पर तीनों चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भागे दो चोरों की तलाश कर रही है। पकड़े गए चोर का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे पुलिस ने जेल भेजा दिया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार चोर को कोर्ट में पेश किया, अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। उसके साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
चोरों ने एएनएम के आवास से उड़ाई नकदी
ईसानगर। कस्बा खमरिया में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित एएनएम के आवास का सोमवार की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया और नकदी पार कर ले गए। एएनएम मनीषा गौतम ने बताया कि वह रात लेबर रूम में थीं। मंगलवार सुबह कमरे पर जाने पर चोरी होने की जानकारी हुई। चोरी की तहरीर चौकी इंचार्ज खमरिया को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें