ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अजान में पांच दिवसीय रामलीला मेले का श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न मिलाप और श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन हो गया।
कोविड-19का पालन करते हुए पांच दिवसीय मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें दिन-रात लगी रहीं। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल तमाशे भी लगे रहे। मेला कमेटी के अनिरुद्ध कुमार वर्मा, मातादीन वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि अनमोल वर्मा आदि मेले की व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहे। चौकी प्रभारी शशिशेखर यादव, आशीष वर्मा आदि का भी सहयोग रहा। मेले को सफल बनाने में नसीम, सतीश शर्मा, भेखराम, नन्हे श्रीवास्तव, कलीम अली आदि का विशेष योगदान रहा। संवाद