फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलबेहड़ में 20 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
फूलबेहड़ में इनामी बदमाश पुलिस गिरफ्त में। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम में फरार चल रहे कानपुर नगर निवासी इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2019 में एसपी ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ एसएन सिंह ने बताया कि कानपुर नगर के बरहाना रोड थाना फीलखाना निवासी रामनिवास कनौडिया के खिलाफ कोतवाली धौरहरा में गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2019 में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके अलावा वर्ष 2017 में थाना फरधान, सदर कोतवाली में भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी रामनिवास वर्ष 2019 में दर्ज मामले में एक साल से फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार को वह चौकी इंचार्ज सुंदरवल दिनेश कुमार यादव के साथ वांछितों की तलाश में जा रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को तेतारपुर मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें