महेवागंज। जमीन पर कब्जा करने का विरोध करना दंपती को महंगा पड़ गया। हमलावरों ने उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि महिला के कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़ित दंपती ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सनमानीपुर निवासी महिला ने बताया कि ओदारा गांव के गाटा संख्या पांच पर उसके पति की पुस्तैनी जमीन है, जिसमें उसका घास फूस का घर बना है। आरोप है कि शनिवार को गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग सड़क किनारे कीमती जमीन पर कब्जे के प्रयास में छप्पर और टटिया नोचने लगे। विरोध करने पर पति की पिटाई शुरू कर दी। यह देख वह और पुत्रियां बचाने दौड़ीं तो दबंगो ने उन्हें भी जमकर पीटा और कपड़े फाड़ दिए। चीख पुकार पर कुछ लोग हिम्मत कर आगे आए। इससे उनकी किसी तरह जान बच गई। चौकी प्रभारी महेश गंगवार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद