फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों ने महिला प्रधान की पिटाई कर ताना तमंचा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
अर्तिका वर्मा - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गांव की गरीब बस्ती के लोगों से झगड़ा करने का विरोध करना महिला ग्राम प्रधान को महंगा पड़ गया। आरोप है कि हमलावरों ने पिटाई कर महिला प्रधान और उनके बच्चों पर तमंचा तान दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कारतूस समेत 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

शहर से सटी ग्राम पंचायत उदयपुर महेवा निवासी अर्तिका वर्मा ने बताया कि वह ग्राम प्रधान हैं। पति की एक महीने पहले मौत हो चुकी है। तीन साल पहले उन्होंने ग्राम पंचायत की जमीन पर गरीब लोगों को बसाया था। गुरुवार की सुबह गांव का ही पुष्पक वर्मा उर्फ एम फिल अपने साथी दीपक और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ आल्टो कार से नई बस्ती पहुंचा और जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए बस्ती खाली कराने के लिए झगड़ा करने लगा। ग्राम प्रधान का आरोप है कि जब वह सूचना पर मौके पर पहुंचीं और विरोध किया तो दोनों लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई की। साथ ही उन पर और बच्चों पर तमंचा तान दिया। जान से मार देने की धमकी भी दी। इस बीच सूचना पाकर मिश्राना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पुष्कर को दबोच लिया, जबकि उसके दोनों अन्य साथी भाग निकले। पुलिस ने पुष्कर के पास से मौके पर ही तमंचा बरामद किया है। साथ ही आल्टो कार को भी कब्जे में ले लिया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सदर राजकुमार वर्मा ने बताया कि पुष्कर के पास जो तमंचा मिला है उसकी नाल में जिंदा कारतूस फंसा था। प्रधान अर्तिका की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें