फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान को धमकी, चुनाव लड़े तो जान से धोना पड़ेगा हाथ

विज्ञापन
image description
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद के गांव कपराहा निवासी पूर्व प्रधान को हफ्ते भर पहले किसी ने फोन पर चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस ने हफ्ते भर बाद भी न तो रिपोर्ट लिखी और न ही धमकी देने वाले को तलाश कर सकी।
विज्ञापन

गांव कपरहा निवासी पूर्व प्रधान राजेश शुक्ला ने बताया कि आठ अक्तूबर की शाम 7:41 पर उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने पहले नाम पूछा। नाम बताने पर उसने अभद्रता शुरू कर दी। जान से मार देने की धमकी देते हुए चुनाव न लड़ने की चेतावनी दी। कहने लगा कि तुम्हे गांव में रहने नहीं देंगे। जब पूर्व प्रधान ने उससे पूछा कि तुम कौन हो तो वह बोला कि हम एसओ हैदराबाद, सीओ, डीएम, एसपी से ऊपर के अधिकारी हैं। तुम अपनी सोचो इतना कहकर उसने फोन काट दिया। पीड़ित ने बताया कि रात में ही उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सुबह थाना जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अब तक न तो रिपोर्ट लिखी और न ही कॉलर का पता लगा सकी। घटना के बाद वह और उसका परिवार दहशत में है।
------------------
पूर्व प्रधान ने तहरीर दी थी, जिसकी जांच की जा रही है। सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान करने की पुलिस कोशिश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनीत कुमार एसओ, थाना हैदराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें