फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के गांव में डुग्गी पिटवाई, नोटिस चस्पा

विज्ञापन
धौरहरा में गैंगस्टर के घर पर नोटिस चस्पा करते प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ पुलिस शनिवार को लंबे अर्से से फरार चल रहे गैंगेस्टर के कोतवाली धौरहरा क्षेत्र स्थित गांव पहुंची। परिवार वालों के सामने उसके घर पर नोटिस चस्पा की। गांव में डुगडुगी पिटवाई।
विज्ञापन

कोतवाली धौरहरा के गांव महाराजनगर निवासी जहीर अंसारी पुत्र पटवारी के खिलाफ कोतवाली धौरहरा में यूपी गैंगेस्टर एक्ट का मामला दर्ज है, जिसकी विवेचना थाना फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि पुलिस जहीर को काफी समय से तलाश रही थी, लेकिन वह पुलिस हाथ नही आ रहा था। इस पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के लिए 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की है। शनिवार को उन्होंने गांव जाकर आरोपी के घर वालों के सामने मकान पर नोटिस चस्पा किया और गांव में डुगडुगी पिटवाई। साथ ही परिवार वालों को हिदायत दी कि यदि जहीर अदालत में जल्द हाजिर नहीं हुआ तो संपत्ति जब्तिकरण की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें