फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल विक्रेता को गोली मारने के मामले में दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। शुक्रवार की शाम गोला मोहम्मदी रोड पर गोला से घर आ रहे हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव धिरावां निवासी साइकिल विक्रेता मोहम्मद गुफरान (35) पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने भाई सोनू उर्फ लुकमान की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम गोला से दुकान बंद कर भाई सोनू के साथ बाइक से घर आ रहे गांव धिरावां निवासी 35 वर्षीय साइकिल विक्रेता मोहम्मद गुफरान को बाइक सवार बदमाशों ने लूट के प्रयास में विफल रहने पर गांव के मोड़ पर गोली मारकर गंभीर हालत में घायल कर दिया था, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने घायल के भाई सोनू उर्फ लुकमान की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। लुकमान का कहना है कि लुटेरे गोला से ही भाई का पीछा लूटपाट करने के इरादे से कर रहे थे, इरादे में विफल रहने पर उन लोगों ने भाई गुफरान को गोली मारी है। इधर, एसओ सुनीत कुमार का कहना है कि घटना के पीछे किसी रंजिश की आशंका है। जिसकी हर पहलू पर छानबीन हो रही है। साथ ही लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने केस का खुलासा शीघ्र करने का दावा किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें