फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधक से मांगी जा रही 50 हजार की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के गांव रसूलपनाह निवासी एक अस्पताल के प्रबंधक मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर अंजान व्यक्ति पर 50 हजार रुपये रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये न देने पर अपहरण कर जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार को डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव रसूलपनाह निवासी सेवकराम राठौर ने बताया कि वह गांव में ही संचालित एक अस्पताल के प्रबंधक है। अस्पताल में डॉ. विजय कुमार वर्मा मरीजों को देखते हैं। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्हें अज्ञात व्यक्ति विभिन्न नंबरों से उनके मोबाइल नंबर पर कॉल कर 50 हजार रुपये रंगदारी मांग रहा है। रुपये न देने पर अपहरण कर जान से मार देने की धमकी दे रहा है। इससे वह और डॉक्टर विजय भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सीओ आरके वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कोई तहरीर आई है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें