फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्की थी पत्नी.. इसलिए पति ने तांत्रिक के साथ मिलकर मार डाला

विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करते एसपी विजय ढुल। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली गोला क्षेत्र के गांव गौसगंज में पुष्पा देवी की मुंह दबाकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसपी विजय ढुल के मुताबिक पुष्पा देवी को शक था कि पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। इसी को लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। इससे परेशान पति रविंद्र कुमार ने अपने साथी तांत्रिक इस्माइल के साथ मिलकर पत्नी का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी विजय ढुल ने बताया कि कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के गांव गौसगंज निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी पुष्पा देवी की पांच अक्तूबर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई। इस पर पीलीभीत जिले के थाना और कसबा माधौटांडा निवासी मृतका की मां रामवती ने पति रविंद्र कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान यह पता चला कि पुष्पा देवी को शक था कि पति रविंद्र कुमार के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। इसको लेकर घर में आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। इससे नाराज रविंद्र ने अपने गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला राजेंद्र नगर बी ब्लॉक निवासी तांत्रिक दोस्त इस्माइल के साथ मिलकर पांच अक्तूबर को पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें