फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटियों की सुरक्षा पर लगा सवालिया निशान’

विज्ञापन
गांधी पार्क में मौन धरना देते कांग्रेसी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेटियों के सम्मान के लिए किसान कांग्रेस कमेटी ने ‘गांधी की लाठी’ कार्यक्रम के तहत गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि आज बेटियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहा है।
विज्ञापन

किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि बेटियां घर से निकलते ही अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। बेटियों को स्कूल या बाजार भेजते समय उनके माता-पिता डर महसूस करते हैं। प्रदेश में इससे पहले कभी भी इस तरह का माहौल नहीं बना है, जैसा इस समय है।
उन्होंने कहा, किसानों की भी स्थिति बहुत दयनीय है। किसानों को अपनी फसल का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों और बेटियों की समस्याओं पर मौन व्रत धारण किए है। ऐसी ही स्थिति रही तो किसानों को अपना परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा। धरने को वरिष्ठ कांग्रेसी रवि प्रताप सिंह, इरफान किदवई, राजीव अग्निहोत्री, अजीजुद्दीन सिद्दीकी, इरफान बेग, संदीप दीक्षित, संजीव मिश्रा आदि ने संबोधित किया। धरने में परवेज घोसी, तारिक हुसैन, गोलू जायवाल, सौरभ, हरिनाम, हंसराम, धनीराम आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें