फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में हुई मारपीट, चार जख्मी, 16 नामजद

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगडे़ में चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदी सरायं निवासी सविया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जमीनी रंजिश के चलते बुधवार को रात आठ बजे करीब गांव के ताहिर खां, शाबान खां, शाहान खां और एहसान खां ने घर में घुस कर एक राय होकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। खड़े ट्रैक्टर को तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने सभी नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उधर, गांव झखरा में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर राहुल की तहरीर पर बीरू, जितेंद्र, रोहित और किशन के खिलाफ और दूसरे पक्ष के रोहित की तहरीर पर राहुल, गोलू, धर्मेंद्र और सचिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इधर, गांव अमीरनगर निवासी रजत रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुरानी सहन की रंजिश को लेकर गांव के हत्वा खां, साजिद खां, लड्डन खां और महेश कुमार ने एक राय होकर बुधवार को रात आठ बजे करीब मकान के सामने लाठी डंडों से प्रहार कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की विवेचना लल्ला गोस्वामी को सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें