लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान चूना भट्ठी निवासी अशोक सिंह भदौरिया उर्फ छुन्ना का 10 वर्षीय पुत्र सूर्य प्रताप बुधवार की सुबह करीब 10 बजे रेंजर साइकिल से निकला था। कई घंटों तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इससे परिजनों में कोहराम मचा है। मामले में गुमशुदगी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में बालक साइकिल से जाता हुआ दिखा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। संवाद