महेवागंज। डल्लापुरवा गांव में एक सभा की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से तीन लोगों को दबोच लिया। आरोप है कि सभा धर्म परिवर्तन के लिए बुलाई गई थी। यहां बता दें यह लोग पहले पकड़े जो चुके हैं
पुलिस को सूचना मिली कि डल्लापुरवा गांव में शनिवार को धर्म परिवर्तन कराने के लिए एक सभा चल रही है। चौकी पुलिस ने छापा मारा। इस बीच कुछ हिंदू संगठनों के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने तीन आरोपियों बुढ़नापुर निवासी बलराम, राजेश और सिसैया पुरवा निवासी गोपी को पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। संवाद