लखीमपुर खीरी। किसान कांग्रेस के जिला मंत्री कसबा भीखमपुर निवासी तरुण शालू के दरवाजे पर किसी ने धमकी भरा पत्र लिख कर डाल दिया। पत्र में संगठन में काम करने पर जान से मार देने की दमकी दी गई है। पत्र मिलने से परिवार के लोग दहशत में है।
जिला मंत्री तरुण शालू ने बताया कि सोमवार सुबह जब उन्होंने दरवाजा खोला तो दरवाजे पर एक पत्र पड़ा मिला। पत्र में धमकी देते हुए उक्त व्यक्ति ने कॉग्रेस संगठन में काम न करने और लखीमपुर कांग्रेस कार्यालय आने पर देख लेने की धमकी दी है। उन्होंने अपनी जान माल का खतरा जताते हुए पुलिस से जांच कर कार्यवाही करने और सुरक्षा देने की मांग की है। साथी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल, किसान कांग्रेस के सह प्रभारी लखनऊ मंडल देवेंद्र कुमार पंकज आदि को भी पत्र भेजकर घटनाक्रम की जानकारी दी है। घटना से कांग्रेस जनों में रोष है।