फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के मामले में लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। गांव परमोधापुर के एक लेखपाल को जाति-आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। तहसीलदार डीके पांडे की रिपोर्ट पर एसडीएम ओपी गुप्ता ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव परमोधापुर निवासी संतोष ने बताया कि वह सहज जन सेवा केंद्र चलाता है। संतोष के केंद्र से करीब 14 लोगों ने दो सप्ताह पहले जाति, आय और निवास प्रमाण पत्रों के लिए ऑनआइन आवेदन कराया थे। ग्राम सभा में तैनात महिला लेखपाल सोनम जायसवाल ने समय रहते रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं किए। आरोप है कि उसके केंद्र पर कठरियन पुरवा निवासी रमेश पहुंचा और उसने प्रमाण पत्र की मांग की। संतोष ने लेखपाल से हस्ताक्षर न होने की बात कह मामले को टालने की कोशिश की, लेकिन रमेश के कई बार कहने पर उसने लेखपाल से हस्ताक्षर करने की जानकारी ली। आरोप है कि लेखपाल ने रिश्वत की मांग करते हुए काफी जिरह की। उसके बाद एक दूसरा आडियो वायरल हुआ, जिसमें लेखपाल ने सहज जन सेवा केंद्र बंद करने की धमकी दी। रविवार को वायरल हुए ऑडियो को संज्ञान में लेकर एसडीएम ने तहसीलदार को जांच को सौंपी। बाद में उनकी रिपोर्ट के बाद सोमवार को लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें