फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममरी: गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। तहसीलदार गोला विपिन कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को थाना हैदराबाद पुलिस फोर्स के साथ गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध झाऊपुर देसी शराब भट्टी के संचालक व सेल्समैन आलोक जायसवाल के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करते हुए कई लाख की संपत्ति ट्रैक्टर ट्रॉली, गाय, भैंस, चारा मशीन, सोलर पैनल आदि घरेलू सामान को कुर्क की।
विज्ञापन

एसओ सुमित कुमार ने बताया कि 2018 में इसी दुकान की जहरीली शराब पीने से ग्राम पंचायत लंदनपुर ग्रट के मजरा भदैय्या में मुंडन की दावत में आए पांच युवकों की मौत हो गई थी, जिसमें आलोक जायसवाल सहित चार लोग जेल गए थे। बाद में डीएम के निर्देश पर आलोक जायसवाल के खिलाफ जहरीली शराब बेचने पांच लोगों की जान लेने के मुकदमे में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी, जो अभी तक जेल में है। बताया कि इस मामले में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने आलोक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि आलोक की कुर्क की गई संपत्ति को थाना में रखवा दी है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि रणधीर सिंह और तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें