फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना भीरा क्षेत्र के गांव चक पसियापुर स्थित तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त गांव के ही सुमेंद्र (23) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार के लोगों ने बताया कि सुमेंद्र भीरा स्थित जनसेवा केंद्र पर कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। गुरुवार की सुबह घर से बाइक लेकर वह गांव के पश्चिम स्थित तालाब की ओर गया था, लेकिन दोबारा लौटकर घर नहीं आया। सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ लोग तालाब की तरफ गए तो उसकी बाइक खड़ी मिली। उसका शव तालाब में उतरा रहा था। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलाया तो उसकी शिनाख्त सुमेंद्र के रूप में हुई। इससे उसके परिवार में चीखपुकार मच गई। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इंकार किया है, लेकिन हत्या की आशंका जताई है। एसओ अजय राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुमेंद्र की मौत डूबने से प्रतीत हो रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें