निघासन। निघासन पुलिस ने एक बार फिर 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पकड़ कर उसका चालान भेजा है। तीन दिन पहले भी पुलिस ने एक इनामी बदमाश गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टांडा पुलिया के पास से गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बल्ला उर्फ मुनीम निवासी दुलही पुलिस चौकी ढखेरवा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। बल्ला पर एसपी ने 25000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सात महीने से पुलिस उसकी गोवध अधिनियम और गैंगस्टर मामले में तलाश कर रही थी। इसके पहले पुलिस ने चार अगस्त को रायपुर निवासी एक 25000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।