मझगईं के कोठिया में पानी निकास के लिए बनाई गई मेड़।
- फोटो : LAKHIMPUR
मझगईं। कोठिया-गंगापुरवा मार्ग पर ग्रामीणों ने रोड काटकर पानी निकास के लिए मेड़ बना दी है। इससे वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी निकास की व्यवस्था न होने से घरों में बारिश का पानी भर रहा है।
कोठिया गांव में पानी निकास के लिए नालियों की व्यवस्था नहीं है, जिससे बारिश का पानी लोगों के घरों में भरने लगा है। नाराज ग्रामीणों ने कोठिया से गंगापुरवा होते हुए नौगवां कस्बा तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर सुबह मेड़ बना दी। सड़क पर बनी मेड़ की वजह से दो पहिया व चार पहिया वाहनों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पानी निकास के लिए नालियों का निर्माण कराए जाने की मांग की है। संवाद