खीरी टाउन। मोहल्ला हनिया चोला में शराब पिलाने को लेकर दो दोस्त आपस में भिड़ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है।
मोहल्ला हनिया टोला निवासी निर्भय और युवराज गहरे दोस्त हैं। रविवार की शाम दोनों एक साथ घूम रहे थे। दोनों ने एक दूसरे से शराब पिलाने को कहा। इसी बात को लेकर उनके बीच बात बढ़ गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। लोग कुछ समझ पाते तब तक एक-दूसरे पर हंसिया और बांका से प्रहार करने लगे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।