फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गांव किनारे झुलसा मिला किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शौच के लिए खेत की ओर गया 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध हालात में झुलस गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। परिवार वालों ने मौत की मौखिक और न ही लिखित कोई तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन के मेमो पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की पुलिस चौकी रामापुर के गांव दुधौहा निवासी हजरत अली ने बताया कि शुक्रवार की तड़के पांच बजे पुत्र चांद बाबू (15) लघुशंका करने के लिए खेतों की ओर गया था, लेकिन वह घर वापस नहीं आया। कुछ देर बाद खेतों की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने उसे गांव के बाहर झुलसी अवस्था में पड़ा देखा तो इसकी सूचना घर वालों को दी। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उसे होश नहीं था। यह देख परिवार वालों में चीखपुकार मच गई। तमाम ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिवार वाले आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक चांदबाबू 80 प्रतिशत तक झुलसा था। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन के मेमो पर पोस्टमार्टम कराकर शव पुलिस को सौंप दिया। घर वालों ने घटना की मौखिक और न ही लिखित कोई सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
ग्राम प्रधान ने 15 वर्षीय चांद बाबू के जलने की मौखिक सूचना दी थी। परिवार वालों ने कोई न तो मौखिक जानकारी दी और न ही शाम तक कोई तहरीर आई है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय प्रकाश मिश्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें