फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। लेनदेन के विवाद के चलते थाना मैलानी क्षेत्र के ऊषा फार्म निवासी युवक को उस समय गोली मार दी गई जब वह कुकरा- गोला जंगल मार्ग से लौट रहे थे। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना मैलानी की कुकरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ऊषा फार्म निवासी सिमरनजीत सिंह (28) का ग्रंट नंबर तीन निवासी एक युवक लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कार में सवार हमलावरों ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे सिमरनजीत सिंह को उस समय गोली मारी जब वह ट्रैक्टर ट्रॉली से साठा धान बिक्री कर गोला से लौट रहा था। घटना गोला-कुकरा जंगल से सटी खीरी ब्रांच नहर के पास हुई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना मैलानी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी लाई, जहां डॉक्टरों ने उसके प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
थाना मैलानी के इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया लेन-देन के विवाद की रंजिश सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें