महेवागंज। दो दिन पहले महिला का कुंडल नोचकर भागे लुटेरे को चौकी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए कुंडल बरामद होने का दावा किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव ओसिया निवासी राधा देवी ने बताया की बुधवार को भांजे कृष्ण मोहन के साथ दवा लेने लखीमपुर गई थी। दोपहर बाद बाइक से लौटते समय शारदानगर मार्ग पर मंझरा स्थित एसएसबी कैंप के पास पहुंचीं। इस बीच दूसरी बाइक से आये एक युवक ने कान से सोने का कुंडल नोच लिया और भाग निकला। पीड़ित महिला की सूचना पर यूपी 112 और महेवागंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरे की तलाश शुरू की। कार्यवाहक चौकी प्रभारी अशोक अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने खंभारखेड़ा मिल के पास गांव धौरहरा निवासी बलराम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटा गया कुंडल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी आपराधिक किस्म का है। उसका चालान कर दिया गया।