फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक के नहीं मिलने पर गुस्साए घर वालों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। ई-रिक्शा बरामद होने के बाद भी चालक का पता न लगने से परिवार के लोग भड़क उठे। परिवार वालों ने लहरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने परिवार वालों को बमुश्किल समझाबुझाकर शांत कराया। इससे करीब पौन घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हनिया टोला निवासी राहुल (21) दो दिन पूर्व ई रिक्शा पर दो सवारियों को बैठाकर जल निगम रोड की तरफ गया था। तबसे वह घर नहीं लौटा। घर वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने राहुल की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को पुलिस ने गांव चिमनी के पास से लावारिस हाल में खड़ा ई-रिक्शा बरामद कर लिया, लेकिन चालक राहुल का कोई पता नहीं चला। दोपहर में ई-रिक्शा बरामद होने की जानकारी परिवार वालों को हुई। उन्हें जब यह पता चला कि राहुल नहीं मिला है तो परिवार के लोग भड़क उठे। गुस्साए परिवार वालों ने नगर के लहरपुर लखीमपुर रोड के मुख्य चौराहा पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने लगे। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर नए प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह परिवार वालों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और राहुल को शीघ्र बरामद करने का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिक्शा मिल गया है। राहुल की तलाश की जा रही है उसके लोकेशन ट्रेस कर ली गई है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें