फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मॉडल शॉप पर हुई फायरिंग के मामले में एसपी ने लापरवाही मिलने पर चौकी इंचार्ज एलआरपी सुंदरलाल को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। इधर, सदर कोतवाली पुलिस ने मॉडल शॉप पर हवाई फायर करने के मामले में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से पांच का शांतिभंग करने और एक आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम पुलिस चौकी के निकट मॉडल शॉप में कुछ लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। पुलिस चौकी के निकट हुई वारदात को एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने इसे चौकी इंचार्ज की लापरवाही मानी है। उन्होंने चौकी इंचार्ज सुंदरलाल को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने बताया कि अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है।
बुधवार की शाम एलआरपी पुलिस चौकी के निकट एक मॉडल शॉप पर कुछ युवकों ने हंगामा किया था। इस दौरान हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सलेमपुर निवासी सोनू, मीरपुर निवासी इकबाल, फुरकान, अभिजीत, हाथीपुर निवासी रोहित और पिपरिया निवासी जलकुमार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने तलाशी के दौरान सोनू के पास एक तमंचा, कारतूस और कारतूस खोखा बरामद किया था। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सोनू के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेजा है। अन्य आरोपियों को शांतिभंग करने के आरोप में चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें