फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनकटी रेंजर, गौरीफंटा चौकी इंचार्ज समेत चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित थारू गांव कजरिया में जमीन को जोतने को लेकर दुधवा नेशनल पार्क की बनकटी रेंज के कर्मियों तथा कजरिया गांव की वन समिति के सदस्यों के बीच हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने वन विभाग की तरफ से 24 थारूओं को नामजद करते हुए 25 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि दूसरी तरफ थारू महिला की तरफ से मिली तहरीर पर पुलिस ने बनकटी रेंजर, गौरीफंटा चौकी इंचार्ज समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे पिलर संख्या 749/750 के बीच मोहाना नदी घाट पर दो सौ मीटर भारतीय क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन जोतने को लेकर थारू गांव कजरिया में वन समिति के अध्यक्ष सदई राना सहित अन्य लोगों और बनकटी वनकर्मियों के बीच झगड़ा हो गया, जो मारपीट में बदल गया। दोनों पक्ष की तरफ से कई लोग घायल हुए थे। जिनका मेडिकल कराया गया था। मामले में बनकटी रेंजर आलोक शर्मा की तरफ से दी गई तहरीर में वन समिति अध्यक्ष सदई राना, मेघनाद, दशरथ, भरोसे, दीनदयाल, संतरी, जवाहर, रामआसरे, डुट्ठन, दुक्खी, भोजराज, शिवजू, फत्टू, राधाकृष्ण, छोटेलाल, रानी, वीरमती, हेमंती, रज्जो, कमला, झर्रो, सोहात्तर, माधोवर, मुतिया समेत 24 लोग को नामजद करते हुए एक अज्ञात पर 18 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि एक महिला की तहरीर पर बनकटी रेंजर आलोक शर्मा, उप रेंज अधिकारी सुनील शर्मा, वनकर्मी नरेंद्र, गौरीफंटा चौकी इंचार्ज एसआई शंखधर भट्ट आदि पर बलात्कार समेत नौ धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
सरकारी रायफल बरामद
वन विभाग ने थारूओं पर सरकारी रायफल गायब करने का आरोप लगाया था। बुधवार की शाम को रायफल बरामद हो गई।
मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश चंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक, गौरीफंटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें