लखीमपुर खीरी। घर में तीन छोटी बहनों के साथ मौजूद कक्षा 11 की छात्रा ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंचे परिवार वाले उसे सीएचसी रमियाबेहड़ लाए, जहां से डॉक्टर के रेफर करने पर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना निघासन के गांव बेलवापुरवा निवासी राजेंद्र प्रसाद की पुत्री अर्चना (16) कक्षा 11 की छात्र थी। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ दवा लेने गए थे। घर पर अर्चना अपनी तीन छोटी-छोटी बहनों के साथ थी। वह वह लोग शाम को घर पहुंचे तो अर्चना उल्टियां कर रही थी। उसने पूछने पर पेट में दर्द होने की शिकायत की। हालत अधिक खराब होने पर परिवार वाले उसे सीएचसी रमियाबेहड़ लाए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया और जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घर वाले अर्चना को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया है। जहरीला पदार्थ खाने की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। परिवार वाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।