फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, सात जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। शौचालय के गड्ढ़े बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। लाठी-डंडे व धारदार हथियार से दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें महिला समेत सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को मारपीट की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोठिया गांव निवासी रिषीकेश का शौचालय बनना है। जिसको लेकर उसने पास के ही लल्लू के घर के पास अपनी थोड़ी पड़ी जमीन पर लल्लू की दीवार से सटकर गड्ढ़े खोद दिए। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मारपीट हो गई। इसमें रिषीकेश, दीपचंद, पवन कुमार समेत दूसरे पक्ष के लल्लूराम, नरेश कुमार, रागिनी देवी, श्रीराम आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की तरफ से पलिया थाने में मारपीट की तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें