फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के नीचे दबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूड़ा सवारान। बुधवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव भैठिया की बाजार में भिंडी बेचने गए किशोर के ऊपर नीम का पेड़ भरभरा कर गिर गया, जिसके नीचे दबकर किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

अंशुल के नाना बालगोविंद ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व कोतवाली फूलबेहड़ के गांव अग्गर निवासी उसके दामाद महेंद्र कुमार की मौत हो गई थी। उसके बाद से बालगोविंद की पुत्री नैना देवी अपने दो पुत्रों 12 वर्षीय अंशुल और 10 वर्षीय प्रियांशु के साथ मायके भैंठिया में उसके साथ रहती थी। परिवार अपने खेत में सब्जी उगाकर जीविका चलाता है। बुधवार को अंशुल खेत से भिंडी तोड़कर बाजार में बेचने गया था। बाजार में खड़े नीम के पेड़ के नीचे बैठकर भिंडी बेच ही रहा था कि तभी पेड़ अचानक भरभरा कर ढह गया। जिसके नीचे अंशुल दब गया। हादसा होते ही बाजार में कोहराम मच गया। जब तक अंशुल को पेड़ के नीचे से निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है लेकिन परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें