फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर। मामूली कहासुनी के बाद नाराज युवक ने भाजपा नेता के साथ मारपीट की। आरोप है कि जान से मार देने की नीयत से फायर भी किया। गोली मिस हो जाने से वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के बसड़िया चौराहा निवासी अमित शुक्ला भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी है। सोमवार की शाम वो पत्नी को लेने ऐरा मामा नीरज अवस्थी के घर जा रहे थे। रास्ते पर बसढ़िया निवासी रामू अवस्थी व विजय अवस्थी की ट्रॉली खड़ी थी, जिसको हटाने को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। अमित शुक्ला का आरोप है कि शोर शराबा सुनकर ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते इसके पहले विनय व राजू ने उसके साथ मारपीट की और फायर झोंक दिया। हालांकि फायर मिस हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग गांव पहुंच गए। भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों को तलाश तेज कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें