फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी बांधने को लेकर विवाद में चले लाठी डंडे में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
मृतक नबीउल्ला - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मगरेना में बकरी बांधने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टर ने एक की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ईद के पहले घर के मुखिया की मौत से मातम छा गया।
विज्ञापन

गांव मगरेना में लाला उर्फ इफ्तिखार की बकरियां नबीउल्ला के खोखे के पास बांधी जाती थी। कई बार बकरी बांधने को लेकर विवाद हो चुका था। शुक्रवार को बकरियों ने नबीउल्ला के खेत से मिर्च की फसल खा ली। जिसको लेकर एक बार फिर पहले महिलाओं में विवाद हुआ। बाद में हुई मारपीट में इफ्तिखार की पत्नी जख्मी हो गई। जब उसके रिपोर्ट लिखवाने के लिए मोहम्मदी जाने की दूसरे पक्ष के लोगों को जानकारी हुई तो घर से थोड़ी दूरी पर दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए और फिर मारपीट होने लगी, इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में नबीउल्ला (50), उसका भाई मोहम्मद रईस उर्फ मुन्ना (31), भतीजा हसीब (25) और जलीस (17) जख्मी हो गए।
नबीउल्ला और मोहम्मद रईस को सीएचसी मोहम्मदी लाया गया। जहां से इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां नबीउल्ला की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। जब नबीउल्ला को परिजन लखनऊ ले जा रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। नबीउल्ला की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे पत्नी मुर्शीदा, पुत्र जहीर, इजहार, जलील, तसलीम दिलवाग, रेहान पुत्रियां निगार, जुल्फी छोड़ गया है, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। झगडे़ में दूसरे पक्ष के भी कई लोग जख्मी हुए हैं लेकिन नबीउल्ला की मौत के बाद सभी फरार हैं।
शुक्रवार को मगरेना में हुए खूनी संघर्ष में घायल चार लोगों को मेडिकल के लिए भेजा गया था। जिसमें दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां नबीउल्ला की मौत हो गई। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में आवश्यक पुलिस बल लगा दिया गया है।
विज्ञापन

-संजय त्यागी, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें