धनगढ़ी (नेपाल)। भारत से नेपाल गए ट्रक से विराटनगर कस्टम भंसार कार्यालय पर नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने 1.10 करोड़ रुपये भारतीय करेंसी बरामद की। इतनी बड़ी रकम मिलने पर अफरातफरी मच गई। पकड़े गए ट्रक के चालक और सह चालक से नेपाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
नेपाल पुलिस के अनुसार मंगलवार को भारत से विराट नगर नेपाल कस्टम (भंसार) गए भारतीय ट्रक को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने चेक किया तो उसमें रखे गत्ते के डिब्बे खोलने पर दो-दो हजार और पांच-पांच सौ के एक करोड़ नौ लाख 69 हजार 530 भारतीय रुपये बरामद हुए। पुलिस ट्रक चालक ओर सह चालक से पूछताछ कर रही है। लॉकडाउन में इतनी रकम मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।