फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट करने के बाद महिला थाना के सामने से भागे थे लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दो दिन पहले सब्जी आढ़ती से थैला लूटने के बाद लुटेरे महिला थाने के सामने से भागे थे। करीब 20 मिनट तक शहर में घूमकर सीतापुर हाईवे पर स्थित पेट्रोलपंप पहुंचे और बाइक में तेल भरवाया। यहां से पड़ोस स्थित ईंट भट्ठे के पास रुके। उसके बाद की लुटेरों की लोकेशन का पता पुलिस को नहीं चला। लुटेरों के पड़ोसी जिलों के होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

30 अप्रैल को मोहल्ला हिदायतनगर निवासी सब्जी आढ़ती मोहम्मद समीर उर्फ चंदू मंडी समिति स्थित आढ़त बंद कर भाई शाकिर के साथ बाइक से घर जा रहे थे। मोहल्ला काशीनगर में बाइक सवार तीन लुटेरों ने उनकी बाइक ओवरटेक कर उसे रोक लिया। तमंचे के बल पर थैला लूटने के बाद भाग निकले थे। थैले में 60 हजार रुपये थे। पुलिस ने जब एक-एक कर सीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए तो साफ हो गया कि लुटेरे महिला थाने के सामने से भागे थे। सीओ सिटी घटनास्थल की जांच करते रहे और लुटेरे सौजन्या चौराहा से नहर पटरी, पटेलनगर कॉलोनी होते हुए एलआरपी चौराहा पहुंच गए। जल भवन के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया। उसके बाद पास के ईंट भट्ठे के पास भी पांच मिनट तक रुके और फिर चले गए। इसके बाद लुटेरों की कोई लोकेशन पुलिस को नहीं मिली। संभावना जताई जा रही है कि बदमाश पड़ोसी जिलों सीतापुर, हरदोई या शाहजहांपुर के हो सकते हैं। पुलिस भी इस संभावना से इनकार नहीं कर रही है। आशंका है कि लुटेरे सीतापुर बॉर्डर सील होने के कारण पकड़े जाने के भय से किसी लिंक मार्ग से भागने में सफल रहे, क्योंकि उनकी आखिरी लोकेशन ईंट भट्ठे के पास ही दिखी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिख रहे समय के मुताबिक इस बात की पुष्टि होती है कि लुटेरे घटना स्थल के पांच किलोमीटर के दायरे में 20 मिनट तक घूमते रहे। पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश कर रही हैं। एक टीम सीतापुर भी भेजी गई है, लेकिन अभी लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं।
लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाली की स्पेशल टीम और स्वॉट टीम अपना काम कर रही है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। लुटेरे आसपास के जिले के होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय आनंद सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें