फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में युवती ने शारदा नदी में लगाई छलांग, बही

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। पारिवारिक कलह के चलते बुधवार की देर शाम थाना खीरी क्षेत्र की एक युवती ने शारदा नदी में छलांग लगा दी, जिससे वह तेज धार में बह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारकर उसकी तलाश कराई, लेकिन उसका दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के गांव अंबरश्रोत निवासी इंद्रजीत की 20 वर्षीय पुत्री संध्या बुधवार की शाम किसी बात से नाराज हो गई। इससे नाराज संध्या घर से चुपके से निकलकर गांव के निकट बह रही शारदा नदी के 26 नंबर पुल पर पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में कूदते हुए गांव के कुछ लोगों ने देख लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संध्या के परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ पुल पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण युवती की तलाश नहीं कर सके। घर वालों की सूचना पर एसओ सुनील कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार वालों से पूछताछ कर लौट आए। गुरुवार की सुबह एसओ सुनील कुमार सिंह ने शारदानगर से गोताखोरों को बुलाया और उन्हें लेकर नदी पर पहुंचे। गोताखोरों ने नदी में उतरकर करीब पांच किलोमीटर की दूरी तक युवती की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है, इस वजह से ही युवती नदी में कूद गई। उसकी तलाश की जा रही है। अभी उसका कोई अता-पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें