फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाई गई युवती की जिला अस्पताल में स्थिर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी के गांव पहाड़ खां पुरवा में मुंह में कपड़ा ठूंस कर जलाई गई युवती की हालत स्थिर बनी हुई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित स्थानों पर छापा मारा, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

थाना खीरी की पुलिस चौकी ओयल के गांव पहाड़खां पुरवा निवासी अजय मौर्या का पड़ोस के ही राजेश से विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट में राजेश की मौत हो गई थी। बदले की भावना से मृतक राजेश के भाई कृष्ण कुमार ने अपनी चाची से हत्याआरोपी की बहन पूनम (21) को गुरुवार को घर में बुलाया और बाद में उसके मुंह में पत्नी की मदद से कपड़ा ठूंस कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी, जिससे वह झुलस गई थी। पुलिस ने मृतक राजेश के भाई कृष्ण कुमार, पत्नी व चाची के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के बाद से तीनों फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापा मारा, लेकिन वह पकड़े नहीं जा सके। उधर जिला अस्पताल में भर्ती पूनम की हालत स्थिर बनी हुई है। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें