फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकारा के तीन घरों से नकदी-जेवर समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। लॉकडाउन के बीच चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव नकारा में गुरुवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर तीन घरों से नकदी-जेवर समेत करीब कई लाख रुपये का सामान बटोर ले गए।
विज्ञापन

गांव नकारा निवासी विनोद सिंह के घर में मेन दरवाजे से होकर घर में घुसे चोर कमरे में बक्सा तोड़कर छह लाख का जेवर और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घर के अंदर खूंटी में टंगी एकनाली बंदूक और रिवाल्वर को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया। गांव के ही दिनेश के घर भी चोर छत के सहारे घुस आए। जीना खोलकर कमरे में बक्से में रखे तीन लाख के जेवर और 11 हजार रुपये की नकदी चोर कर ले गए। मुनेंद्र के घर से चोर ढाई लाख रुपये के जेवर और 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी होने की जानकारी सुबह तब हुई जब सभी के घरों में लोग सोकर उठे। तीनों पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि चोरी की बात सामने आई है। हल्का दरोगा रईस अहमद को भेजकर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें