फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। आबकारी उपायुक्त जैनेंद्र उपाध्याय और डीएम शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर एसडीएम गोला के निर्देशन में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। ब्लॉक क्षेत्र की कुसमी कॉलोनी और भटपुरवा में दबिश देकर 500 लीटर यूरिया मिश्रित शराब बरामद की तो एक हजार किलोग्राम लहन और पांच भट्ठियां नष्ट कर एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम गोला अखिलेश यादव, सीओ आरके वर्मा, जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर, आबकारी इंस्पेक्टर आनंद विक्रम, पंकज और विवेक ने बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र की कुसमी कॉलोनी और भटपुरवा में कई स्थानों पर छापा मारा, जहां यूरिया मिश्रित शराब ,लहन और पांच भट्ठियां नष्ट की गई। टीम ने भैटिया गांव निवासी सोनू नामक युवक को अवैध शराब बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसडीएम ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें