फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कसबे के एक युवक ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी शेयर करने से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मनिहार वार्ड निवासी युवक सलीम ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध लॉकडाउन के दौरान फेसबुक अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी शेयर की थी। जिस पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। विश्व हिंदू परिषद के नगर संयोजक आनंद किशोर की तहरीर पर पुलिस ने मनिहार वार्ड निवासी सलीम के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें