फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर लहबड़ी में मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर लहबड़ी गांव में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी हरिओम श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मांस का नमूना लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। गोवंश का सिर सहित अवशेष मिट्टी में दफना दिया गया। भाजपा सहित हिंदू संगठनों ने रोष व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनगर लहबड़ी गांव में गोकशी की सूचना मिली थी मौके पर कटे अवशेष और कुछ मांस मिला है जिसका परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है दोषियों की जल्द गिरफ्तारी भी होगी।
विज्ञापन

हरिओम श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें