फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती की एक साथ उठी आर्थियां एक ही चिता पर हुई अंत्येष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां। पोस्टमार्टम के बाद जब पति-पत्नी के शव गांव हरबक्शाहपुरवा पहुंचे तो घर में चीखपुकार मच गई। शवों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को दोनों की अर्थियां एक साथ घर की दहलीज से बाहर निकलीं और एक ही चिता पर दोनों शवों की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह गांव हरबक्शाहपुरवा निवासी रामकिशुन (30) का शव उसके घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर आम के पेड़ से लटकता मिला था, जबकि उसकी पत्नी कामिनी (30) का शव चारपाई पर पड़ा था। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की रात शवों के गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सोमवार की सुबह गमगीन माहौल में दोनों की अर्थियां घर की दहलीज से एक साथ बाहर निकलीं। जिसे देखकर मौजूद लोगों की आंखे छलक आईं। श्मशान घाट पर ले जाकर परिवार वालों ने दोनों शवों की अंत्येष्टि की गई। एक साथ दो मौतों से गांव में दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा।
विसरा रिपोर्ट आने पर खुलेगा कामिनी की मौत का राज
पति-पत्नी की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पत्नी कामिनी की मौत पर रहस्य बरकरार है। ऐसे में विसरा परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही अब मौत की वजह साफ हो सकेगी। कामिनी नाक में पीली धातु की कील पहनती थी, लेकिन जब शव मिला तो उसकी नाक में कील नहीं थी। इससे पुलिस व ग्रामीण अंदाजा लगा रहे थे कि उसकी हत्या मुंह दबाकर हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को हैरत में डाल दिया है। ऐसे में मौत की वजह साफ नहीं हुई है। डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है। हालांकि पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

विसरा परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जाने की कार्रवाई चल रही है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

-हनुमान प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली तिकुनियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें