फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम घूम रहा आरोपी, छेड़छाड़ पीड़िता को धमका रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगापुर। थाना संपूर्णानगर क्षेत्र की एक छेड़छाड़ पीड़िता ने खुलेआम घूम रहे आरोपी पर परेशान करने और जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के तीन महीने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना संपूर्णानगर क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि दो अक्तूबर 19 को उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। पड़ोस का प्रेमपाल उर्फ गपइय्या घर में घुस आया और उसका मुंह दबाकर बेटी को गन्ने के खेत में खींच लिया। छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने उसी दिन आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस के कार्रवाई न करने से आरोपी के हौसले बुलंद है। अब वह घर में घुसकर दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं गाली-गलौज कर जान से मार देने की धमकी भी देता है। उन्होंने इसकी शिकायत एसओ से भी की। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई लेकिन कुछ देर बाद फिर छोड़ दिया। इससे पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें