फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र की मौत का मामला: शिक्षकों ने एक दिन का लिया सामूहिक अवकाश
विज्ञापन

अमीरनगर (लखीमपुर खीरी)। उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को छात्रों में हुए विवाद के दौरान बीचबचाव को गए एक छात्र की घूसा लगने से मौत के मामले में तीन छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने नामजद दो छात्रों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उधर घटना से भयभीत स्कूल के सभी शिक्षकों ने सोमवार को एक दिन का सामूहिक अवकाश ले लिया, जिससे प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र को स्कूल खोलना पड़ा, लेकिन पढ़ाई ठप रही। उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की सुबह छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी। बीचबचाव करने के दौरान कक्षा छह के छात्र 16 वर्षीय फरमान कुरैशी को घूसा लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी, एसपी और डीएम ने मौका मुआयना कर सभी पक्षों से जानकारी ली थी। पुलिस ने मृतक फरमान के पिता शहनूर निवासी मोहम्मदपुर की तहरीर पर तीन नाबालिग छात्रों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि आरोपी दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीसरे छात्र को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

स्कूल के सभी शिक्षकों ने लिया सामूहिक अवकाश
खंड शिक्षाधिकारी राधेश्याम वर्मा ने बताया कि घटना से भयभीत प्रधानाध्यापक दीप्ति बाजपेयी, सहायक अध्यापक मोनिका अग्रवाल, अनुदेशक कंचनलता, निम्मी देवी ने एक दिन का सामूहिक अवकाश ले लिया। इस बीच पड़ोस के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र तौहीद बेग से एक दिन के लिए स्कूल खुलवाया गया, जहां पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा और न्याय पंचायत प्रभारी मोहम्मद यूनुस भी मौजूद रहे, लेकिन विद्यालय में छात्र नहीं आए, जिससे सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


शिक्षको के बयान और दर्ज रिपोर्ट की टाइमिंग में भिन्नता
अमीरनगर स्कूल में हुई घटना के संबंध में प्रधानाध्यापक दीप्ति बाजपेयी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, डीएम, एसपी को बताया था कि उनके 9.44 बजे आने पर यह घटना हो चुकी थी। फरमान के चचेरे भाई तौहीद कुरैशी ने भी डीएम, एसपी को स्कूल खुलने से पहले की घटना बताई जबकि मृतक फरमान के पिता सहनूर ने घटना सुबह 10.30 बजे की बताई है। ऐसे में पुलिस की छानबीन से घटना के समय को लेकर सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन


गमगीन माहौल में हुआ फरमान का शव सुपुर्दे खाक
पोस्टमार्टम के बाद फरमान का शव गांव पहुंचने पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिसका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में दोपहर से पूर्व ही गांव के कब्रिस्तान में किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें