फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार क्विंटल मांस बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। पसगवां कोतवाली की मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी पुलिस ने एक खेत से चार क्विंटल मांस बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य सात साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि चौकी पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम इब्राहिमपुर में स्थित एक गन्ने के खेत में छापा मारकर चार क्विंटल गोमांस, मांस काटने के औजार आदि बरामद कर कासिम निवासी मानाखेड़ा कोतवाली पसगवां को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य सात साथी भागने में सफल रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें