फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों में मारपीट, बीचबचाव को गए छात्र की घूंसा लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम, एसपी ने किया मौका मुआयना, अन्य छात्रों से ली जानकारी
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय अमीरनगर का मामला
अमीरनगर (लखीमपुर खीरी)। उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को कक्षा छह के बच्चों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान बीच-बचाव को गए कक्षा छह के एक छात्र की सीने पर घूंसा लगने से मौत हो गई। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही डीएम-एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अन्य छात्रों से घटना की जानकारी ली।
उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के आने से पहले सुबह करीब साढ़े नौ बजे विद्यालय के छात्रों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसी बीच कक्षा छह का छात्र फरमान कुरैशी (16) बीच-बचाव के लिए पहुंचा। उसी समय उक्त छात्रों ने फरमान से भी मारपीट शुरू कर दी। अन्य छात्रों का कहना है कि फरमान के पेट और सीने पर तेज घूंसा लगा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फरमान को जमीन पर गिरता देखकर विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राएं भाग गए। मृतक के चचेरे भाई कक्षा सात के तौहीद कुरैशी ने परिवारवालों को सूचना दी। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले जब स्कूल पहुंचे तो फरमान का शव पड़ा देखकर मृतक के पिता शहनूर बेहोश होकर गिर गए। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम एसपी ने किया मौका मुआयना
अमीरनगर स्कूल में हुई घटना की सूचना पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। विद्यालय के छात्र तौहीद कुरैशी ने अफसरों को बताया कि इन छात्रों का 26 जनवरी को भी आपस में विवाद हुआ था। डीएम और एसपी ने परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया और आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक के घरवालों ने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही मुआवजे की मांग की। घटना के बाद विद्यालय में शिक्षण कार्य बंद रहा।
शिक्षकों के पहुंचने से पहले हुई थी मारपीट
विद्यालय की प्रधानाचार्य दीप्ति बाजपेई ने बताया कि जब वह 9:44 बजे विद्यालय पहुंचीं। इससे पहले बच्चों में विवाद हो चुका था। मृतक के परिजन भी यहां पर मौजूद मिले। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी कुंभी राधेश्याम वर्मा भी सूचना पर पहुंचे।
पिता का हाथ बांटने वाला लड़का था फरमान
फरमान के पिता शहनूर ने बताया कि फरमान उसके पांच बेटों, दो बेटियों में सबसे बड़ा बेटा था। समय समय पर वह घर के कार्यों में हाथ बंटाता था। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। मृतक फरमान पढ़ाई करने के बाद अपने पिता शाहनूर के साथ मजदूरी तो कभी कस्बे की साप्ताहिक बाजार में फलों का ठेला लगाकर काम करता था। फरमान की मौत का हर किसी को अफसोस है। परिवार वालों का कहना है कि फरमान एक मिलनसार लड़का था।
विज्ञापन

जिसने सुना वह दंग रह गया
उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के छात्र फरमान की मौत पर जहां उसके गांव मोहम्मदपुर में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें