फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से गोली मारकर बीएससी की छात्रा ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुनर्भू ग्रंट की गुप्ता कॉलोनी निवासी एक 16 वर्षीय बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने 315 बोर के तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों का कहना है कि एक दिन पूर्व उन्होंने दिव्या को देर से सोकर उठने और पढ़ाई न करने पर डांटा था। उन्हें क्या पता था कि इतनी छोटी सी बात पर दिव्या इतना बड़ा कदम उठा लेगी, लेकिन पुलिस तमंचे से आत्महत्या करने की वजह को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

26 जनवरी की दोपहर गुप्ता कॉलोनी निवासी स्वर्गीय श्रवण कुमार की पुत्री दिव्या भारती (16) ने अपने घर के एक कमरे में गर्दन से तमंचा सटाकर गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तमंचा दाहिने हाथ के पास पड़ा मिला। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। मृतका की मां नेहा भारती और भाई सुशील ने बताया कि एक दिन पूर्व उन्होंने दिव्या को देर से सोकर उठने और पढ़ाई न करने पर डांटा था। उसने इसकी शिकायत पुलिस से भी कर दी थी। उसके बाद परिवार वाले दिव्या को समझा बुझा कर घर ले गए थे। घटना वाले दिन दिव्या की मां जोकि बक्सारी में आंगनवाड़ी वर्कर हैं वह 26 जनवरी को अपने पुत्र सुशील के साथ सेंटर पर चली गईं थी। उनकी बड़ी पुत्री पल्लवी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। वह भी अपने स्कूल गई थी। दिव्या के छोटे भाई-बहन ज्योति और सौरभ 26 जनवरी के कार्यक्रम में भाग लेने अपने स्कूल चिल्ड्रन एकेडमी गए थे। दोपहर को बच्चे स्कूल से वापस आए तो घर के दरवाजे खुले पड़े थे। दिव्या का शव कमरे में पड़ा था। परिवार वालों का कहना है कि उनको क्या पता था कि छोटी सी बात को लेकर उनकी पुत्री दिव्या इतना बड़ा कदम उठा लेगी। वहीं घरवालों ने देसी तमंचा लड़की के पास कहां से आया इस बात पर भी कुछ नहीं कहा है। मौके पर क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी और प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी पहुंचे ेऔर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार वालों ने घटना को आत्महत्या बताया है। एक दिन पूर्व परिवार वालों ने किसी बात को लेकर दिव्या को डांटा था, जिसकी शिकायत उसने कोतवाली में की थी। उस दिन परिवार वाले उसे समझा बुझा कर घर ले गए थे। तमंचे से घटना हुई है। जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। प्रयुक्त तमंचा कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीपी तिवारी प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली गोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें