फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों के बल पर बदमाश लूट ले गए लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। मैलानी थाने की बांकेगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत गुलाब नगर गांव में शनिवार रात बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया। बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। बदमाश नकदी-जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का माल लूट ले गए। जाते समय बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ इलाके की घेराबंदी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बे से तीन किलोमीटर दूूरी पर गुलाब नगर गांव हैं। जहां रात करीब 11 बजे छह बदमाशों ने कुरेश अहमद के घर पर धावा बोल दिया। असलहों के बल पर परिवार वालों को कब्जे में लेकर एक कमरे में बंधक बना लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। एक बदमाश तमंचा ताने मौके पर खड़ा रहा, जबकि तीन बदमाश घर में लूटपाट करते रहे। वहीं एक बदमाश मुख्य दरवाजे पर खड़ा रहा। करीब पौन घंटे तक लूटपाट कर बदमाश घर से भाग निकले। बदमाशों के बाहर निकलते ही परिवार वालों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव वाले इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी की। इसके बावजूद बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बदमाश कुरेश अहमद के घर में रखा आठ तोला सोना, चांदी के जेवरात, नकदी समेत कीमती सामान लूटकर ले गए। रविवार सवेरे पीड़ित कुरेश अहमद ने थाना मैलानी जाकर घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। उधर, बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज अनेक पाल सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। घटनास्थल पर जाकर स्वयं जांच की थी, लेकिन घटना डकैती की नहीं चोरी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें